Arjun Award :किसको दिया जाता है अर्जुन पुरस्कार कितनी राशि मिलती है, जानिए इसके बारे में विस्तार से
अर्जुन पुरस्कार:Arjun Award
खेल खिलाड़ियों के लिए उसके प्राणों से प्यार होता है खेलने वाला अपना तन मन लगाकर खेल में भाग लेता है और खेल में विजय प्राप्त करता है इसे देखकर खेल और खेल भावना का विकास होता है विभिन्न खेलों में विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर आने वाली पीढ़ियां भी उसे खेल में आगे बढ़ाने की प्रेरणा लेते है। खिलाड़ियों के खेल के प्रदर्शन को और उनके सम्मान को भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार के द्वारा सम्मान करके हौसला बढ़ती है।
किसको दिया जाता है अर्जुन अवार्ड:
खेलों के अंतरराष्ट्रीय संस्करण में 4 साल तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात अर्जुन अवार्ड या पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए जाते हैं। 1991 -92 तक अर्जुन पुरस्कार खेलों का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता था लेकिन 1991 92 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रारंभ हुआ और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार खेलों का सबसे सर्वोच्च पुरस्कार घोषित हो गया।
कौन देता है अर्जुन अवार्ड:
भारत सरकार की मंत्रालय “युवा एवं खेल मंत्रालय” द्वारा अर्जुन अवार्ड दिया जाता है। मंत्रालय एक समिति गठित करती है और राज्य केंद्र शासित प्रदेशों से नाम को मांगती है।
कौन नाम को भेजता है अर्जुन अवार्ड के लिए :
अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सभी खेल महासंघ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम को खेल एवं युवा मंत्रालय के समिति को भेजते हैं।
नाम को भेजने वाले प्रमुख महासंघ कौन-कौन से हैं:
भारतीय ओलंपिक महासंघ
भारतीय खेल प्राधिकरण
खेल संवर्धन नियंत्रण बोर्ड
राज्य एवं केंद्र शासित खेल संघो द्वारा नाम युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा गठित समिति को भेजा जाता है।
अर्जुन अवार्ड का नामकरण किसके नाम पर किया गया:
प्राचीन भारत में महर्षि वेदव्यास द्वारा लिखित ग्रंथ महाभारत के महाभारत में अर्जुन के नाम पर अर्जुन अवार्ड या पुरस्कार का नामकरण किया गया है अर्जुन को खेल एवं पराक्रम का प्रतीक माना जाता है।
अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत कब से हुई:
अर्जुन पुरस्कार का शुरुआत सन 1961 में किया गया ।
1991 92 तक अर्जुन अवार्ड खेल का सर्वोच्च पुरस्कार या अवार्ड था लेकिन मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार या अवार्ड शुरू होने के बाद अर्जुन अवार्ड को दूसरे खेल के सबसे बड़े पुरस्कार के रूप में मान्यता प्राप्त हुआ।
कितना राशि दिया जाता है अर्जुन पुरस्कार में:
सन 2020 के बाद पुरस्कार राशि को बढ़ा दिया गया अब अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी को 15 लख रुपए नगद एक अर्जुन का धनुष सहित कांस्य का प्रतिमा तथा एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
प्रथम महिला अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ी कौन थी:
अन्ना लम्सडेन प्रथम महिला अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली खिलाड़ी थी।
2023 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित हैं आप इन्हें देख सकते हैं
1.ओजस प्रवीण देवताले- तीरंदाजी
2.अदिति गोपीचंद स्वामी -तीरंदाजी
3. श्री शंकर -एथलेटिक्स
4.पारूल चौधरी -एथलेटिक्स
5.मोहम्मद हुसामुद्दीन -बॉक्सिंग
6.मोहम्मद शमी -क्रिकेट
7.अनुज अग्रवाल -घुड़सवारी
8.दिव्यकीर्ति सिंह- घुड़सवारी ड्रेसेज
9.दीक्षा डागर -गोल्फ
10.कृष्ण बहादुर पाठक -हाॅकी-
11.पवन कुमार कबड्डी
12.रितु नेगी- कबड्डी
13.शरीन खो- खो
14.पिंकी- लान बॉल्स
15.ऐश्वर्या सिंह तोमर- शूटिंग
16.हरिंदर पाल सिंह -स्क्वैश
16.अयहिका मुखर्जी - टेबल टेनिस
17.सुनील कुमार -रेसलिंग
18.रोशीबीना देवी -वूशु
19.शीतला देवी- पैरा आर्चरी
20.अजय कुमार -ब्लाइंड क्रिकेट
21.प्राची यादव -पैरा कैनोइंग
24.आर वैशाली-शतरंज
25.एंटिम-कुश्ती
26.अंतिम पंघाल-कुश्ती
इस प्रकार हम देखते हैं दोस्तों 2023 का पुरस्कार 9 जनवरी 2024 में वितरण किया गया भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस पुरस्कार में खास बात यह रहा कि भारत के लिए शानदार क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया एवं ब्लाइंड क्रिकेट खेलने वाले अजय कुमार को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हमारा यह विश्लेषण आशा करते हैं आपको पसंद आया होगा पसंद आए तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय हमें जरूर भेजें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you 🌹