Congress Seat U.P : कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव,देखिए लिस्ट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17 सीट मिल गए हैं जिस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा बाकी पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
Lok Sabha Election 2024
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। यानी हम समझ सकते हैं 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोकने के लिए उतरेंगे।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी अवनीश पांडे ने यह जानकारी दिया कि प्रदेश में 17 सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।
ईन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस:
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा इन 17 सीटों पर अपनी प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
रायबरेली
अमेठी
कानपुर नगर
फतेहपुर सीकरी
बांसगांव
सहारनपुर
प्रयागराज
महाराजगंज
वाराणसी
अमरोहा
झांसी
बुलंदशहर
गाजियाबाद
मथुरा
सीतापुर
बाराबंकी
देवरिया
अब देखना है इन सीटों पर कांग्रेस द्वारा किसको प्रत्याशी के लिए उतारा जाता है। क्या कांग्रेस एनडीए गठबंधन को टक्कर दे पाएगा।
Nice
जवाब देंहटाएं