Veer Savarkar: क्रांतिकारी, समाज सुधारक, विचारक के रूप में, कौन है यह महान व्यक्तित्व वाला
वीर सावरकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में एक प्रमुख व्यक्ति थे। वे क्रांतिकारी समाज सुधारक इतिहासकार राजनेता और कवि के रूप में आज भी भारत की जन-जन में विद्यमान हैं। ‘हिंदुत्व’ शब्द का उच्चारण करने वाले भी पहले व्यक्ति थे।
प्रारंभिक जीवन:
वीर सावरकर का जन्म 28 में 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था उन्होंने अपनी शिक्षा लंदन में पूरी की लंदन में उन्होंने कानून और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की लंदन में रहते हुए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए और क्रांतिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र ‘India House’ की स्थापना किया।
वीर सावरकर की क्रांतिकारी गतिविधियां:
भारत लौटने के बाद वीर सावरकर ने ‘अभिनव भारत’ नामक एक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना किया। 1999 में वीर सावरकर को नासिक षड्यंत्र केस के लिए गिरफ्तार किया गया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सेल्यूलर जेल में डाल दिया गया। इस प्रकार वीर सावरकर अंग्रेजों के जुल्म के शिकार हो गए।
सेलुलर जेल में वीर सावरकर:
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सेलुलर जेल में सावरकर ने कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताया और कई क्रांतिकारी को प्रेरित जेल में रहते हुए ही किया। 1924 ईस्वी में उन्हें 14 साल की सजा के बाद रिहा कर दिया गया।
बाद का जीवन:
रिहाई के बाद वीर सावरकर ने हिंदुत्व को आगे बढ़ने का दायित्व उठाया और हिंदू राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने लगे। उन्होंने हिंदुत्व नामक एक पुस्तक लिखी जिसमें सभी हिंदुओं को एक एकजुट
होने का आह्वान किया।
विचारधारा:
वीर सावरकर एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले इंसान थे वे एक कट्टर राष्ट्रवादी थे उनका मानना था। भारत केवल हिंदुओं का देश है वे सामाजिक सुधार के भी समर्थक थे उनका मानना था स्त्रियों को पुरुष के समान ही अधिकार मिलना चाहिए और पुरुष के समान ही स्त्रियों के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए।
उपलब्धियां:
वीर सावरकर ने भारत के स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।वीर सावरकर एक इतिहासकार, कवि, समाज सुधारक, विचारक, राजनेता, के रूप में अपने को स्थापित किया। सावरकर हिंदुत्व शब्द का उच्चारण करने वाले पहले व्यक्ति थे।
स्पष्टीकरण: दोस्तों यह हम लोग केवल जानकारी के लिए बनाया गया है वीर सावरकर एक विवादास्पद व्यक्तित्व वाले क्रांतिकारी हैं उनके विषय में कई अलग-अलग राय है ब्लॉग में लेखक के द्वारा अपने विचार रखे गए हैं, और यह विचार किसी व्यक्ति या संगठन का समर्थन नहीं करता है।
Super
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएंVah Kya baat hai
जवाब देंहटाएं