Bollywood Se Lekar Bhojpuri Star B.J.P Candidate: बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक यह स्टार लड़ेंगे भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा का चुनाव
Bollywood Se Lekar Bhojpuri Star B.J.P Candidate: बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक यह स्टार लड़ेंगे भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा का चुनावसार
मनोज तिवारी रवि किशन हेमा मालिनी जैसे स्टारों ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर राजनीति जीवन का शुरुआत पहले ही कर दिया था अब कुछ और सितारे इसमें जुड़ गए हैं।
विस्तार
पवन सिंह के साथी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में भोजपुरी के स्टार मनोज तिवारी दिनेश लाल यादव और रवि किशन के सीटों का भी निर्धारण कर दिया गया।
यह भोजपुरी के चाहने वालों के भी एक चर्चा का विषय बन गया है।
भारतीय जनता पार्टी के पहले लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक:
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दिया गया है। तीन उम्मीदवारों के नाम पर गौर किया जाए तो इन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी की फिल्मों में अपना खास मुकाम बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी इसके पहले भी बॉलीवुड की कई अभिनेता और अभिनेत्री को टिकट देकर संसद तक पहुंच चुकी है इस बार भी कुछ बॉलीवुड और भोजपुरी स्तरों पर पार्टी ने भरोसा किया और टिकट दिया है। लिए उनके बारे में हम लोग जानते हैं।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह:
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भोजपुरी के स्टार गायक और अभिनेता पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया गया है। पवन सिंह पहली बार राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं और चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से 2019 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर बॉलीवुड के सिंगर बाबुल सुप्रियो ने चुनाव जीता था लेकिन, भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर बाबुल सुप्रियो ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए, परिणाम स्वरूप आसनसोल पर उप चुनाव कराया गया इस उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर फिल्म अभिनेता तृणमूल कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा विजय प्राप्त करके सांसद बन गए।
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी:
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार एक बार फिर से मनाया गया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी 2019 में विजय प्राप्त करके संसद में पहुंचे थे। मनोज तिवारी ने 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को साढ़े तीन लाख वोटो की भारी अंतर से हराया था। इस बार भी पार्टी मनोज तिवारी पर भरोसा की है।
भोजपुरी स्टार रवि किशन:
भोजपुरी के स्टार अभिनेता और वर्तमान में गोरखपुर के सांसद रवि किशन को एक बार फिर से टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामभुआल निषाद को 3 लाख वोटो से हराया था।
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव:
भोजपुरी के सिंगर और स्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव को एक बार फिर आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के इतिहास पर नजर डालें तो समाजवादी पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिनेश लाल यादव को लगभग ढाई लाख वोटो से हराया था।
लेकिन आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर दिनेश लाल यादव ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को पराजित कर विजय प्राप्त किया।
बॉलीवुड स्टार हेमा मालिनी:
बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री हेमा मालिनी को एक बार फिर से मथुरा का टिकट दे दिया गया है। हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं। मथुरा के लोकसभा चुनाव पर अगर हम नजर डालते हैं तो 2014 में हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी जयंत चौधरी को हराकर विजय प्राप्त की थी।
2019 का लोकसभा चुनाव इस चुनाव में हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशा कुंवर नरेंद्र सिंह को पराजित करके सांसद बनी थी एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने हेमा मालिनी पर विश्वास और भरोसा जताकर मथुरा से प्रत्याशी बना दिया है।
बॉलीवुड और भोजपुरी के साथ राजनीति में एक नया प्रयोग कहां तक सफल हो पता है यह देखने वाला रोचक विषय होगा आप अपने सुझाव और विचार कमेंट बॉक्स में जरूर प्रदान करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you 🌹