Holika dahan 2024: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब है?
होली एक सांस्कृतिक और धार्मिक त्यौहार है संपूर्ण भारत में इसका जश्न आप देख सकते हैं अलग-अलग रंगों से भरा हुआ भारत होली के रंग में भी रंगता है। होली के 1 दिन पहले होलिका दहन किया जाता है फिर रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। होली भाईचारे आपसे प्रेम और सद्भावना का प्रतीक होता है।
Holi 2024:
होली हमारे हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है।
बसंत का महीना लगने के बाद से ही होली का इंतजार शुरू हो जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका का दहन किया जाता है इसके अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाता है।
होली एक सांस्कृतिक धार्मिक और पारंपरिक त्यौहार है। आप भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में होली के जश्न को देख सकते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाते हैं। घरों में गुजिया और पकवान बनते हैं।
2024 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और तिथि:
फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसकी अगली दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। 2024 में होली का दहन पूर्णिमा तिथि, 24 मार्च को 9:54 से प्रारंभ होकर अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12:29 तक होगा।
होलिका का दहन 2024:
24 मार्च को होलिका दहन है इस दिन होलिका के दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11: 30 मिनट से 12:27 तक है। अर्थात आपको होलिका दहन के लिए कल एक घंटा 14 मिनट का शुभ मुहूर्त का समय मिलेगा।
कब है होली 2024 का:
25 मार्च को होली मनाया जाएगा इस दिन एक दूसरे को रंग गुलाल अभी लगाए जाएंगे एवं प्रेम सद्भावना के साथ हम गले लगा कर अपने अपने मन की मैल को दूर करने का प्रयास करते ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you 🌹