Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि 2024 में कब है? कैसे मनाया जाता है महाशिवरात्रि?
प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने में कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि पर हम महाशिवरात्रि का व्रत करते हैं। यह व्रत महादेव और पार्वती की आराधना के लिए समर्पित किया जाता है। लिए हम लोग शिवरात्रि से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को और उससे जुड़े हुए बातों को जानते हैं।
महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त:
महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 8 मार्च को रात 9:57 पर शुरू हो रहा है वही तिथि का समापन 9 मार्च को शाम 6:17 पर हो जाएगा।
महाशिवरात्रि की पूजा निशिता कल में किया जाता है ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त: निशिता काल
निशिता कल पूजा समय मध्य रात्रि 12:07 से 12:56 तक रात्रि ।
प्रथम प्रहर पूजा समय:
शाम 6:25 से 09:28 तक रात्रि तक रहेगा।
रात्रि द्वितीय प्रहार पूजा समय: रात 9:28 से 12:31 तक रहेगा।
तृतीय प्रहर पूजा समय:
मध्य रात्रि 12:31 से 3:34 तक पूजन किया जा सकता है।
चतुर्थ प्रहर पूजा समय:
प्रातः 3:34 से 6 :37 मिनट तक पूजन किया जा सकता है।
महाशिवरात्रि माता पार्वती और महादेव को समर्पित होता है इस दिन व्रत रखने वालों को माता पार्वती और शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
तो क्या आप भी शिवरात्रि व्रत रहने वाले हैं हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Nice
जवाब देंहटाएं