Model Of Code Conduct: आदर्श आचार संहिता, क्या होता है? क्यों यह लगाया जाता है?
आदर्श आचार संहिता भारत में चुनाव के दौरान लागू किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण नियम है। यह भारत के चुनाव आयोग द्वारा लागू किया जाता है आदर्श आचार संहिता का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना होता है।(Model Of Code Conduct) आदर्श आचार संहिता सभी राजनीतिक दलों उम्मीदवारों और सरकार पर समान रूप से लागू होता है।
आदर्श आचार संहिता के मुख्य उद्देश्य:
👉सभी उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करना।
👉 मतदाताओं को धमकियों प्रलोभन से बचाए रखना ।
👉 में धान के दुरुपयोग को रोकना।
👉 संसाधनों के दुरुपयोग को रोकना
👉 प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना
आदर्श आचार संहिता(M.C.C) के कुछ महत्वपूर्ण प्रावधान
चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक जातिगत या सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने पर प्रतिबंध लगाकर रोकना ।
मतदाताओं को धमकाने या प्रलोभन देने वाले पर प्रतिबंध लगाना।
सरकारी संसाधनों का चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग पर प्रतिबंध।
चुनाव प्रचार में धन खर्च की सीमा निर्धारित करना।
चुनाव प्रचार में वाहनों का उपयोग करने का सीमा निर्धारित करना।
चुनाव प्रचार के दौरान मदिरा वितरण एवं प्रयोग पर प्रतिबंध लगाना।
आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना:
चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता(Model Of Code Conduct) का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपाय करता है। इसमें उड़न दस्तों का गठन, शिकायत निवारण तंत्र और मतदान केद्रों पर निगरानी शामिल है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों पर जुर्माना या अन्य दंड लगाए जा सकते हैं।
आदर्श आचार संहिता(M.C.C) का महत्व:
आदर्श आचार संहिता लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने में मदद करता है। जो लोकतंत्र का आधार है।M.C.C सभी उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करता है और मतदाताओं को धमकी प्रलोभन से बचाता है यह चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शित कर लाता है और चावन को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने में मदद करता है।
आदर्श आचार संहिता भारत में चुनाव के दौरान लागू होने वाला एक महत्वपूर्ण नियम है यह स्वतंत्रता और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत के विशाल लोकतंत्र के चुनाव के लिए (Model Of Code Conduct ) आदर्श आचार संहिता महत्वपूर्ण नियम होता है इसका पालन करना सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों एवं सरकारों का दायित्व है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you 🌹