Pawan Singh Latest News: पवन सिंह चले मनोज तिवारी, रवि किशन, के साथ, अब करेंगे राजनीति
इसके पहले भोजपुरी के स्टार अभिनेता रवि किशन भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं और आगामी 2024 के चुनाव में गोरखपुर से दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
भोजपुरी के सिंगर और सुपरस्टार अभिनेता मनोज तिवारी भी भारतीय जनता पार्टी से संसद में प्रवेश कर चुके हैं और आगामी चुनाव में भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
इसी रास्ते पर चलती हुई भोजपुरी के पावर स्टार सिंगर और अभिनेता पवन सिंह भी राजनीति में आ गए पवन सिंह आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह ने अपने X अकाउंट के जरिए इस सूचना आपने चाहने वालों को दिये है।
अब देखते हैं बंगाल क्या आसनसोल से लोकसभा चुनाव 2024 में भोजपुरी स्टार पवन सिंह सफलता प्राप्त कर पाते हैं। अपने राय और विचार कमेंट बॉक्स में हमें जरूर प्रदान करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you 🌹